अमेरिका और ईरान के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर नियंत्रण को लेकर तनाव लगातार बना हुआ है। शिपिंग डेटा फर्म केपलर के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले दो हफ्तों में 80 फीसदी से अधिक वाणिज्यिक जहाजों ने ईरानी मार्ग को छोड़कर अमेरिका द्वारा समर्थित ओमान रूट का रुख किया है। अमेरिकी नौसेना की मौजूदगी के कारण जहाजों को एक सुरक्षित वैकल्पिक रास्ता मिल रहा है, जिससे ईरान के लिए इस रणनीतिक जलमार्ग पर टोल वसूलना और अपना दबदबा बनाए रखना मुश्किल होता जा रहा है। हालांकि, ईरान की धमकियों और 'डार्क ट्रैफिक' के बीच दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।