फूड डिलीवरी रोबोट से बदसलूकी, कहीं लात मारी तो कहीं पलट दिया
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कुछ लोग रोबोट्स पर हमला करते और उनके साथ गलत व्यवहार करते नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट से जुड़े वीडियो को लाखों बार देखा जा चुका है।
दरअसल, अमेरिका के कई शहरों में रोबोट्स का इस्तेमाल खाना और अन्य सामान लोगों के घर तक पहुंचाने के लिए किया जा रहा है। इनकी बढ़ती मौजूदगी के बीच सवाल उठ रहा है कि क्या इंसान और रोबोट रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से साथ रह पाएंगे?
आखिर क्यों रोबोट्स से नाराज हैं लोग?
विशेषज्ञों के मुताबिक, AI और ऑटोमेशन को लेकर चिंता इस तरह के व्यवहार के पीछे एक संभावित कारण हो सकती है। कुछ लोगों को डर है कि भविष्य में रोबोट इंसानों की नौकरियों की जगह ले सकते हैं। हालांकि, सभी लोग रोबोट्स के खिलाफ नहीं हैं। कई जगहों पर लोग उन्हें नजरअंदाज करते हैं या उनकी मदद भी करते हैं।
इन घटनाओं ने तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल और समाज में उसकी स्वीकार्यता को लेकर नई बहस शुरू कर दी है। सवाल यह है कि क्या इंसान रोबोट्स को अपनी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा आसानी से स्वीकार कर पाएंगे?