सत्येंद्र जैन फिर जेल भेजे गए

सत्येंद्र जैन फिर जेल भेजे गए

📅 August 19, 2026 🏷️ News/India & Government ✍️ NewsTime Editorial
दिल्ली सरकार की एंटी करप्शन ब्रांच (ACB) ने दिल्ली जल बोर्ड के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) टेंडर घोटाले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व जल मंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र कुमार जैन को गिरफ्तार कर लिया है। एसीबी ने सत्येंद्र जैन और सीनियर आईएएस अफसर उदित प्रकाश राय समेत कुल छह आरोपियों को दबोचा है। यह मामला 11 मई 2024 को दर्ज एफआईआर से जुड़ा है, जिसमें टेंडर की शर्तों में हेरफेर कर एक खास कंपनी 'यूरोटेक इनवायरंमेंट' को फायदा पहुंचाने और सरकारी खजाने को भारी नुकसान पहुंचाने का आरोप है। जांच के दौरान इलेक्ट्रॉनिक सबूतों और ई-मेल के जरिए मिलीभगत का खुलासा हुआ है, साथ ही तत्कालीन सीईओ उदित प्रकाश राय के रिश्तेदारों के खातों में 1.52 करोड़ रुपये की रिश्वत और मनी ट्रेल के प्रमाण भी मिले हैं।

Comments (0)

Leave a Comment



Related Articles