कच्चा बादाम गर्ल के नाम से मशहूर अंजलि अरोड़ा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनकी ग्लैमरस तस्वीरें नहीं, बल्कि फिल्म 'श्री रामायण कथा' में उनका नया किरदार है। अंजलि इस फिल्म में माता सीता की भूमिका निभाती नजर आएंगी। फिल्म के सिनेमाघरों में 25 सितंबर को रिलीज होने की बात कही गई है। अंजलि अरोड़ा सोशल मीडिया पर अपनी ग्लैमरस और बोल्ड तस्वीरों के लिए जानी जाती हैं। इंस्टाग्राम पर उनकी कई तस्वीरें वायरल होती रही हैं, जिनमें वह बीच और वेकेशन के दौरान अलग-अलग फैशन लुक्स में नजर आती हैं। इसी ग्लैमरस इमेज की वजह से फिल्म में उन्हें सीता के किरदार में देखना कुछ सोशल मीडिया यूजर्स के लिए हैरानी की बात बन गया है। फिल्म के टीजर के सामने आने के बाद अंजलि की कास्टिंग को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कुछ यूजर्स ने उनके लुक और एक्टिंग को लेकर सवाल उठाए, जबकि कुछ लोगों ने कास्टिंग को फिल्म का कमजोर पक्ष बताया। अंजलि अरोड़ा को सोशल मीडिया पर 'कच्चा बादाम गर्ल' के नाम से लोकप्रियता मिली थी। उनके डांस वीडियो और खासकर 'कच्चा बादाम' गाने पर बनाया गया वीडियो वायरल होने के बाद वह तेजी से चर्चा में आई थीं। इसके बाद उन्होंने रियलिटी शोज, म्यूजिक वीडियोज और अन्य मनोरंजन प्रोजेक्ट्स में काम किया। अब 'श्री रामायण कथा' उनके करियर का एक अलग तरह का प्रोजेक्ट माना जा रहा है, क्योंकि इसमें वह माता सीता जैसे महत्वपूर्ण और प्रतिष्ठित किरदार में नजर आएंगी। फिल्म में उनकी कास्टिंग को लेकर हो रही ट्रोलिंग पर अंजलि अरोड़ा की ओर से फिलहाल कोई विस्तृत प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म रिलीज होने के बाद दर्शक उनके अभिनय और सीता के किरदार में उनके प्रदर्शन को किस तरह स्वीकार करते हैं।