कोसी का बाढ़ वाला पानी बनेगा खेतों का सहारा! सीमांचल में सिंचाई क्रांति की तैयारी
बिहार की कोसी-मेची अंतरराज्यीय रिवर लिंक परियोजना के जरिए बाढ़ के दौरान कोसी नदी के अतिरिक्त पानी को मेची नदी तक पहुंचाने की योजना है। परियोजना पूरी होने पर अररिया, पूर्णिया, किशनगंज और कटिहार की करीब 2.14 लाख हेक्टेयर कृषि भूमि को सुनिश्चित सिंचाई सुविधा मिलने की उम्मीद है।