किसानों से जबरन जमीन नहीं लेगी बिहार सरकार
बिहार सरकार ने पाटलिपुत्र ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप परियोजना के लिए किसानों और जमीन मालिकों से जबरन जमीन नहीं लेने का फैसला किया है। सरकार इच्छुक जमीन मालिकों की सहमति से लैंड पूल तैयार करेगी और परियोजना के विकास के बाद जमीन का एक हिस्सा मालिकों को वापस देने की व्यवस्था पर काम किया जा रहा है।