World/Space
कुछ मिनट की अंतरिक्ष सैर, कीमत 7 करोड़ रुपये! चीन में लॉन्च हुआ करोड़ों का स्पेस टूरिज्म पैकेज
चीन के एक ऑनलाइन ट्रैवल प्लेटफॉर्म ने अंतरिक्ष की सैर का बेहद महंगा पैकेज लॉन्च किया है। करीब 5.1 मिलियन युआन यानी लगभग 7 करोड़ रुपये के इस पैकेज में छह दिनों का कार्यक्रम शामिल है। यात्रियों को करीब 90 मिनट की सबऑर्बिटल उड़ान में कुछ मिनट तक वजनहीनता का अनुभव मिलेगा। अमेरिका के न्यू मैक्सिको से होने वाली इस यात्रा से पहले यात्रियों को सिम्युलेटर, हाई-G फोर्स और इमरजेंसी ड्रिल जैसी ट्रेनिंग भी लेनी होगी।