Business/World Economy
20 लाख रियाल के बराबर 1 डॉलर
अमेरिकी प्रतिबंधों और लंबे समय से जारी आर्थिक संकट के बीच ईरानी रियाल रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया है। अनौपचारिक बाजार में 1 अमेरिकी डॉलर की कीमत करीब 20.2 लाख रियाल तक पहुंच गई, जबकि आधिकारिक दर लगभग 15 लाख रियाल प्रति डॉलर बताई गई है।