Lifestyle/Success Story
दुबई में बिना पैसों के गुजारे दिन, आज कमा रहीं करोड़ों! शावरमा से शुरू हुआ कामयाबी का सफर
अबू धाबी से दुबई पहुंचने के बाद आलिया के पास न नौकरी थी और न पर्याप्त पैसे। शुरुआती दिनों में उन्होंने रूममेट के लिए पानी पहुंचाकर 5-6 दिरहम की टिप कमाई और करीब एक महीने तक इसी रकम से रोजाना शावरमा खाकर गुजारा किया। नौकरी मिलने के बाद उन्होंने मॉडलिंग और फोटोग्राफी से शुरुआत की और धीरे-धीरे कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में पहचान बनाई। आज वह इंटरनेशनल ब्रांड्स, लग्जरी होटल्स और टूरिज्म बोर्ड्स के साथ काम करती हैं और उनकी सालाना कंटेंट इनकम करीब 3 से 4 लाख दिरहम यानी लगभग 78 लाख से 1.04 करोड़ रुपये बताई गई है।