Lifestyle/Travel
सऊदी में चलने वाली पहली ट्रेन में क्या-क्या होगा? 7 लाख रुपये रात का किराया, 34 सुइट और 24 घंटे बटलर
सऊदी अरब अपनी पहली अल्ट्रा-लग्जरी ट्रेन ‘ड्रीम ऑफ द डेजर्ट’ शुरू करने की तैयारी में है। 12 कोच और 34 शानदार सुइट वाली इस ट्रेन में करीब 72 यात्री सफर कर सकेंगे। एक रात के लिए शुरुआती किराया करीब 30,000 सऊदी रियाल यानी लगभग 6.5 से 7 लाख रुपये बताया गया है। यात्रियों को 24 घंटे बटलर, रूम सर्विस, फाइन डाइनिंग, लाउंज और लाइव एंटरटेनमेंट जैसी सुविधाएं मिलेंगी।