India/Crime
चीखता रहा पिता, गिड़गिड़ाती रही मां... सीमांचल ट्रेन से गिरा 9 महीने का मासूम, 23 घंटे बाद मिला शव
सीमांचल एक्सप्रेस में मां की गोद से 9 महीने का मासूम इमरजेंसी खिड़की से नीचे गिर गया. पिता ने ट्रेन रोकने के लिए चेन खींचने की कोशिश की, लेकिन यात्रियों और स्कॉर्ट ने जंगल का हवाला देकर रोक दिया. करीब 23 घंटे बाद बच्चे का शव फैजुल्लापुर स्टेशन के पास झाड़ियों में मिला.