India/World
बॉर्डर पर ताजा विवाद के बीच चीन जा रहे डोभाल
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल सोमवार को चीन जा रहे हैं, जहां वे चीनी समकक्ष वांग यी के साथ भारत-चीन सीमा विवाद पर विशेष प्रतिनिधि वार्ता के 25वें दौर में हिस्सा लेंगे। यह बातचीत ऐसे समय हो रही है जब सीमा पर तनाव को लेकर नई चिंताएं सामने आई हैं और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के सितंबर में भारत आने की भी चर्चा है।