‘मैंने सती या पद्मावती को कायर नहीं कहा’, पुराने बयान पर स्वरा भास्कर का बड़ा पलटवार
स्वरा भास्कर ने अपने पुराने पद्मावत और जौहर वाले बयान पर सफाई देते हुए कहा है कि उन्होंने कभी रानी पद्मावती या जौहर करने वाली महिलाओं को कायर नहीं कहा। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके बयान का गलत अनुवाद कर सोशल मीडिया पर भ्रामक तरीके से फैलाया जा रहा है।