कोलंबो टेस्ट जीते तो बनेगा इतिहास
भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो में खेला जाएगा। गॉल टेस्ट 165 रन से जीतकर भारत सीरीज में 1-0 से आगे है। कोलंबो में जीत के साथ भारत तीन साल बाद विदेशी जमीन पर टेस्ट सीरीज जीत सकता है और वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में भी फायदा हासिल कर सकता है।