India/Delhi
दिल्ली में फैला स्वाइन फ्लू, 14 दिनों में 433 नए मामले; इस साल H1N1 के 1777 केस
दिल्ली में स्वाइन फ्लू यानी इन्फ्लूएंजा A(H1N1) के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इस साल अब तक H1N1 के 1777 केस सामने आए हैं, जबकि पिछले 14 दिनों में 433 नए मामले दर्ज किए गए हैं। केंद्र और दिल्ली सरकार ने निगरानी और अस्पतालों की तैयारियां मजबूत करने के निर्देश दिए हैं।