न बिजली, न पानी, न फोन... 62 साल पहले जंगल के बीच 12×12 फीट के केबिन में क्यों रहने लगी थीं ‘ऐनी’
वन्यजीव विशेषज्ञ ऐनी ला बैस्टिल ने करीब 62 साल पहले न्यूयॉर्क के एडिरोंडैक जंगल में 12×12 फीट का छोटा केबिन बनाया और आधुनिक सुविधाओं से दूर वहां रहने लगीं. न बिजली थी, न फोन की सुविधा और न ही सड़क. उन्होंने जंगल और प्रकृति के बीच बिताए अपने अनुभवों को Woodswoman किताब में भी दर्ज किया.