India/Weather
उफान पर नदियां, आफ़त में जीवन
उत्तर भारत के कई हिस्सों में लगातार भारी बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं। प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ने से संगम क्षेत्र जलमग्न हो गया है, जबकि चित्रकूट में मंदाकिनी नदी के तेज बहाव से पुल की एप्रोच रोड का हिस्सा बह गया। सतना में भी बाढ़ जैसे हालात के बीच राहत और बचाव अभियान चलाया गया।