दुनिया को कर्ज बांटने वाले सऊदी अरब को क्या हुआ?
तेल की दौलत और दुनिया भर में निवेश के लिए मशहूर सऊदी अरब अब खुद बड़े कर्ज की जरूरत महसूस कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी करीब 8 अरब डॉलर का सिंडिकेटेड लोन जुटाने के लिए बैंकों से बातचीत कर रहा है। इसके पीछे विजन 2030 पर भारी खर्च, बजट घाटा, तेल आय में उतार-चढ़ाव और क्षेत्रीय संघर्षों का आर्थिक असर प्रमुख वजहें हैं।