World/Trending
54 करोड़ में बिकेगा UAE का भूतिया महल! 35 साल से था खाली, जानें क्या है रहस्य
UAE के रास अल खैमाह में मौजूद अल कासिमी पैलेस करीब 35 साल तक खाली पड़ा रहा और इसी वजह से इसे 'भूतिया महल' कहा जाने लगा। करीब 35 बेडरूम वाले इस आलीशान महल की कीमत 22.5 मिलियन दिरहम यानी लगभग 52 करोड़ रुपये रखी गई है। पुराने सामान और कलाकृतियों समेत इसकी कीमत करीब 23.5 मिलियन दिरहम यानी लगभग 54 करोड़ रुपये बताई गई है।