World/Pakistan
'इमरान को जेल में किया जा रहा टॉर्चर'
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की बहन उज्मा खान ने दावा किया है कि जेल में इमरान खान को कथित तौर पर टॉर्चर किया जा रहा है। उन्होंने इमरान की सेहत और लंबे समय से जारी एकांतवास को लेकर भी चिंता जताई है। इमरान को हाल ही में मेडिकल जांच के लिए इस्लामाबाद के शिफा इंटरनेशनल अस्पताल ले जाया गया था।