चेहरा किराए पर देकर लाखों की कमाई! चीन में शुरू हुआ अनोखा ट्रेंड
चीन में एआई के बढ़ते इस्तेमाल के बीच चेहरा डिजिटल इस्तेमाल के लिए लाइसेंस देकर कमाई करने का नया ट्रेंड सामने आया है। आम लोग अपने चेहरे के डिजिटल इस्तेमाल की अनुमति देकर विज्ञापन, शॉर्ट वीडियो, गेम और दूसरे एआई कंटेंट में इस्तेमाल होने के बदले पैसे कमा रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक कुछ सौदों में 7 डॉलर से लेकर 15,000 डॉलर तक की रकम देखी गई है।