Entertainment/Trending
इंसान और AI के बीच हुआ डेटिंग कंपटीशन! क्या AI बन सकता है इंसानों का पार्टनर?
दक्षिण कोरिया में इंसान और AI के बीच डेटिंग को लेकर एक अनोखा रियलिटी शो शुरू हुआ है। SBS के 'My AI Partner: Strange Love' में प्रतिभागियों को उनकी पसंद के मुताबिक तैयार किए गए AI पार्टनर के साथ डेटिंग का अनुभव दिया गया। शो में AI की आवाज, शक्ल, व्यक्तित्व और बातचीत का अंदाज तक प्रतिभागियों की पसंद के अनुसार तैयार किया गया है।