SpaceX के शेयरों से मिली करोड़ों की दौलत, कपल ने नौकरी छोड़ी और एक साल के लिए दुनिया घूमने निकल पड़ा
SpaceX में करीब 14 साल तक काम कर चुके ब्रायन एग्री के पास कंपनी के शेयर थे। आईपीओ के बाद शेयरों की वैल्यू बढ़ने और उन्हें बेचकर नकदी हासिल करने के बाद ब्रायन ने पत्नी फोएबे नोवाक के साथ एक साल के लिए करियर से ब्रेक लेने का फैसला किया। दोनों ने हर महीने करीब 25,000 डॉलर खर्च करने का बजट तय किया है और इस दौरान दुनिया घूमने, खाना पकाने की क्लास और कला प्रदर्शनियों जैसे अनुभव हासिल करने की योजना बनाई है।