ऑनलाइन ऑर्डर किया Android डिवाइस, निकला गोबर! युवक के होश उड़े
ग्रेटर नोएडा में ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर एक युवक के साथ हैरान करने वाली धोखाधड़ी सामने आई है। युवक ने एंड्रॉयड डिवाइस के लिए ऑनलाइन भुगतान किया, लेकिन कोरियर से आए पैकेट में डिवाइस की जगह गोबर मिला। पुलिस अब वेबसाइट, भुगतान और डिलीवरी से जुड़े विवरण की जांच कर रही है।