कुत्ते घुमाकर रोज 50 हजार की कमाई! क्रिमिनल डिफेंस लॉयर की नौकरी छोड़कर शुरू किया ये काम
ब्रिटेन की लिज ईस्ट ने क्रिमिनल डिफेंस लॉयर की नौकरी छोड़कर डॉग-वॉकिंग बिजनेस शुरू किया। अब वह एक दिन में 20 से 30 कुत्तों को घुमाकर करीब 400 से 530 डॉलर यानी लगभग 38 हजार से 50 हजार रुपये तक कमाने का दावा करती हैं। लिज के मुताबिक अब उनकी कमाई पुरानी नौकरी से ज्यादा है और काम का समय भी काफी कम हो गया है।