Technology/Science
झाग स्प्रे किया और बन गई मजबूत ईंट! ऐसे तैयार होते हैं CLC फोम ब्लॉक्स
झाग स्प्रे करके तैयार होने वाली फोम कंक्रीट या CLC ब्लॉक्स पारंपरिक लाल ईंटों की तुलना में हल्की होती हैं। इन्हें सीमेंट, पानी, महीन रेत या फ्लाई ऐश और खास फोमिंग एजेंट से तैयार किया जाता है। फोम के छोटे-छोटे हवा के बुलबुले ब्लॉक्स को हल्का और थर्मल इंसुलेशन वाला बनाते हैं।