आंख के ऊपर कैसे निकल आया दांत? 16 साल के लड़के के मामले ने डॉक्टरों को चौंकाया
तमिलनाडु के मदुरै में 16 साल के लड़के की बाईं आंख की ऊपरी पलक के पास एक पूरी तरह विकसित दांत मिला। सीटी स्कैन से इसकी पहचान दुर्लभ एक्टोपिक टूथ के रूप में हुई, जिसे डॉक्टरों ने सर्जरी से निकाल दिया।