बेटे की टीवी देखने की लत छुड़ाने के लिए पिता ने लगाया जुगाड़, अब TV देखने से पहले देना होगा टेस्ट!
चीन के शेनझेन में एक पिता ने अपने बेटे की टीवी देखने की आदत कम करने के लिए AI की मदद से अनोखा सिस्टम तैयार किया है। अब टीवी देखने के हर 10 मिनट बाद स्क्रीन पर पढ़ाई से जुड़ा सवाल आता है। सही जवाब देने के बाद ही टीवी दोबारा चलता है। पिता का यह प्रयोग सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।