World/Interesting
जमीन पर नहीं, पेड़ों पर रहते हैं लोग! 20 मीटर ऊंचे पेड़ों पर बनाते हैं घर
इंडोनेशिया के पापुआ क्षेत्र में रहने वाली कोरोवाई जनजाति के कुछ समुदाय पेड़ों पर बने ऊंचे घरों में रहते हैं। ये घर जमीन से करीब 15 से 20 मीटर ऊपर बनाए जाते हैं और लकड़ी, बेंत तथा पत्तों जैसी प्राकृतिक सामग्रियों से तैयार किए जाते हैं। जंगल पर निर्भर यह समुदाय शिकार, फल, कंद और दूसरे प्राकृतिक संसाधनों से अपनी जरूरतें पूरी करता है।