World/Technology & Interesting
चीन में ड्रोन से अंतिम विदाई का वीडियो वायरल, AI से सुनाई मृतक की आवाज; बदल रहा अंतिम संस्कार का तरीका
चीन में अंतिम संस्कार का एक अनोखा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें ड्रोन की मदद से आसमान में देवी गुआनयिन और सारस पक्षी की आकृतियां बनाई गईं। AI तकनीक से मृतक बुजुर्ग की पुरानी आवाज के आधार पर उनका आखिरी संदेश भी सुनाया गया। इस तरह की एक ड्रोन सेवा का किराया करीब 5,000 चीनी युआन यानी लगभग 60 हजार रुपये बताया जा रहा है।