Health/News
देशभर में पैर पसार रहा स्वाइन फ्लू
देश के कई राज्यों में स्वाइन फ्लू यानी H1N1 के मामले बढ़ रहे हैं। कर्नाटक में 4 हजार से ज्यादा और दिल्ली में 1700 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। नोएडा में भी 15 केस सामने आए हैं। ICMR ने स्पष्ट किया है कि भारत में H1N1 का कोई नया स्ट्रेन नहीं मिला है और मौजूदा वायरस ही संक्रमण फैला रहा है।