5 बार iPhone खोया, हर बार मिला वापस! जापान में लखनऊ की महिला का अनोखा अनुभव
जापान में रहने वाली लखनऊ की प्रगति ने अपना iPhone 16 Pro पांचवीं बार खो दिया, लेकिन हर बार की तरह इस बार भी फोन सुरक्षित वापस मिल गया। इस बार वह देर रात एक बेंच पर फोन छोड़ आई थीं। दूसरे फोन से Apple के Find My फीचर की मदद से लोकेशन ट्रैक की और करीब 600 मीटर दूर से चलते हुए उसी बेंच तक पहुंचीं, जहां उनका फोन सुरक्षित रखा था।