India/Madhya Pradesh
3 स्टार होटल की किचन में चूहे, फंगस लगा नॉनवेज
इंदौर के प्रतिष्ठित होटल सयाजी की किचन में खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच के दौरान चूहे, कॉकरोच, फंगस लगी मूंगफली और करीब 67 किलो कच्चा नॉनवेज मिला। इसके बाद होटल की सभी किचन सील कर दी गई हैं और FSSAI लाइसेंस सस्पेंड करने की प्रक्रिया शुरू की गई है।