दिल्ली: वोटर लिस्ट से 47.75 लाख नाम बाहर
दिल्ली में SIR के बाद जारी होने वाली ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में करीब 47.75 लाख मतदाताओं के नाम नहीं होंगे। हालांकि, इन नामों को स्थायी रूप से हटाया नहीं गया है। प्रभावित मतदाता 31 अगस्त से 30 सितंबर 2026 तक फॉर्म 6 के जरिए अपना नाम दोबारा जुड़वाने के लिए दावा और आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।