Technology/Trending
जर्मनी में रोबोट पर अश्लील हरकत का आरोप, लड़की से बदसलूकी के मामले में पुलिस ने किया जब्त
जर्मनी के कोलोन में एक रोबोट पर युवती के साथ कथित तौर पर आपत्तिजनक हरकत करने का आरोप लगा है। पुलिस के मुताबिक, घटना 11 अक्टूबर की रात एक फास्ट-फूड रेस्टोरेंट के बाहर हुई। रोबोट के 16 वर्षीय मालिक और उसके 19 वर्षीय साथी की भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिस ने रोबोट और दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं।