आखिर ये कैसी है नौकरी? चीन में ऑफिस के अंदर चेहरा छुपाकर काम कर रही हैं महिलाएं
चीन में ऑफिस के अंदर महिलाओं के चेहरा ढककर काम करने का ट्रेंड चर्चा में है। महिलाएं मास्क, सन हैट और छतरी का इस्तेमाल कर रही हैं। इसे 'ऑफिस एजिंग' कहा जा रहा है, जिसके पीछे लंबे काम के घंटे, खराब इनडोर वातावरण, तनाव और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों को जिम्मेदार बताया जा रहा है।