मोदी की वजह से भारत-रूस में बढ़ा व्यापार: पुतिन
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत और रूस के बीच इस साल बढ़े व्यापार का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तिगत ध्यान को दिया है। मॉस्को में विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात के दौरान पुतिन ने दोनों देशों के व्यापार, ऊर्जा, फर्टिलाइजर, परमाणु ऊर्जा और हाई-टेक सेक्टर में बढ़ते सहयोग की चर्चा की।