भविष्य बताने वाली कंपनी बनी 9,500 करोड़ की
नोएडा बेस्ड स्पिरिचुअल-टेक कंपनी Astrotalk यूनिकॉर्न बन गई है। ESOP Buyback के जरिए कंपनी की वैल्यूएशन 1 बिलियन डॉलर यानी करीब 9,549 करोड़ रुपये पहुंच गई है।
NewsTime par padhiye India aur World ki breaking news, current affairs, politics, business, cricket aur entertainment ki latest updates.
नोएडा बेस्ड स्पिरिचुअल-टेक कंपनी Astrotalk यूनिकॉर्न बन गई है। ESOP Buyback के जरिए कंपनी की वैल्यूएशन 1 बिलियन डॉलर यानी करीब 9,549 करोड़ रुपये पहुंच गई है।
पश्चिम बंगाल में TMC और कोलकाता पुलिस के बीच विवाद बढ़ गया है। टीएमसी ने आरोप लगाया है कि पुलिस कैमक स्ट्रीट स्थित अभिषेक बनर्जी के कार्यालय में कथित तौर पर जबरन दाखिल हुई और इस दौरान अभिषेक बनर्जी व डेरेक ओ ब्रायन समेत पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट और बदसलूकी की गई।
इंडिया टुडे और सी-वोटर के ताजा मूड ऑफ द नेशन सर्वे में नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री पद के लिए जनता की पहली पसंद बने हुए हैं। 49 फीसदी लोगों ने मोदी को पसंद किया, जबकि राहुल गांधी को 27 फीसदी और सी. जोसेफ विजय को 9 फीसदी समर्थन मिला।
तिब्बत में भोटेकोशी नदी के पास लैंडस्लाइड और फ्लैश फ्लड के बाद 392 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि करीब 1500 लोग लापता हैं। इनमें 290 भारतीय नागरिक शामिल हैं। नदी के उद्गम के पास नई झील बनने से निचले इलाकों में दोबारा बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।
अमेरिका जाने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए वीजा प्रक्रिया में अस्थायी बदलाव किया गया है। वैश्विक ट्रेनिंग प्रोग्राम के चलते दुनियाभर में अमेरिकी दूतावासों और कांसुलेट में कई वीजा इंटरव्यू अपॉइंटमेंट दोबारा शेड्यूल किए जा रहे हैं।
लाइव स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म Kick ने Club नाम का नया ऐप लॉन्च किया है। इसका फोकस ज्यादा व्यूज के बजाय छोटे लेकिन वफादार फैन बेस से सीधे कमाई कराने पर है। क्रिएटर्स मेंबरशिप, पेड कंटेंट और टिप्स के जरिए पैसा कमा सकते हैं।
उत्तर प्रदेश के शामली में यूट्यूबर और हरियाणवी एक्टर अंकित बालियान की जिम से निकलते ही गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस CCTV फुटेज के जरिए आरोपियों की तलाश कर रही है।
नेपाल और तिब्बत के सीमावर्ती इलाकों में आई भीषण बाढ़ के बाद कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गया ईशा फाउंडेशन का एक ग्रुप तिब्बत के गिरोंग में फंस गया है। 77 श्रद्धालुओं के इमिग्रेशन सेंटर में फंसे या लापता होने की जानकारी है। सद्गुरु खुद राहत और बचाव अभियान की निगरानी के लिए गिरोंग पहुंच गए हैं।
नेपाल-तिब्बत सीमा पर अचानक आई फ्लैश फ्लड ने भारी तबाही मचा दी। रसुवा जिले में आई बाढ़ के बाद 157 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 750 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं। लापता लोगों में 133 भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। हादसे के बाद उत्तर प्रदेश और बिहार में भी बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।
अक्षय कुमार और सैफ अली खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘हैवान’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी यह डार्क थ्रिलर रहस्यमयी हत्याओं, हिंसा और बदले की कहानी पर आधारित नजर आ रही है। फिल्म में अक्षय कुमार डार्क अवतार में जबकि सैफ अली खान नेत्रहीन किरदार में दिखाई दे रहे हैं। ‘हैवान’ 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
बैंकॉक के एक टैक्सी ड्राइवर ने अपनी कैब को चलती-फिरती मिनी मार्ट में बदल दिया है। टैक्सी में यात्रियों के लिए टूथब्रश, मोजे, शीशा, बेबी पाउडर, कैट फूड, पानी और कॉफी जैसी चीजें मुफ्त रखी जाती हैं। यात्रियों से मिलने वाली टिप से ड्राइवर इस सामान को दोबारा खरीदता है। अनोखा आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
कर्नाटक सरकार ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर धतूरे के फल और बीजों की बिक्री के मामले में Amazon, Swiggy Instamart और BigBasket के फूड लाइसेंस अगले आदेश तक निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। विभाग ने जहरीले धतूरे को खाद्य पदार्थ के रूप में बेचे जाने को गंभीर खाद्य सुरक्षा मामला माना है।