BJP को हाशिए पर धकेलने तक संन्यास नहींः ममता
पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि वह बीजेपी को हाशिए पर धकेलने तक राजनीति से संन्यास नहीं लेंगी। फेसबुक लाइव के दौरान उन्होंने बीजेपी पर कई गंभीर आरोप लगाए और पुलिस कार्रवाई, जनगणना, SIR तथा जाधवपुर यूनिवर्सिटी विवाद को लेकर निशाना साधा।